फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Committed suicide by hanging in the dock

Moradabad News: कटघर में फंदे पर लटक कर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Committed suicide by hanging in the dock
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में होली बीच मोहल्ला में शुक्रवार को एक महिला ने फंदे पर लटक कर हत्या कर ली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे उन्होंने महिला का शव फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के होली बीच मोहल्ला निवासी राहुल उर्फ बबलू रस्तोगी धागा बनाने का काम करते हैं। साल 2015 में राहुल की शादी पीलीभीत के पूरनपुर निवासी रिंकी के साथ हुई थी। रिंकी को कोई संतान नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि दंपती ने एक बच्ची को गोद लिया था। शुक्रवार को राहुल कहीं चले गए थे। इसी दौरान रिंकी दुपट्टे को फंदा बनाकर पंखे से लटक गई थी। उसकी बच्ची रो रही थी।
विज्ञापन

काफी देर बाद भी बच्ची शांत नहीं हुई तो आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। तब महिला का शव फंदे पर लटका देखा। कटघर थाना प्रभारी राजेश कुमार सोलंकी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed