फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Commercial cylinders found in two shops, statements of shop owners recorded

Moradabad News: दो दुकानों में मिले कमर्शियल सिलिंडर, दुकान मालिकों के बयान दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Commercial cylinders found in two shops, statements of shop owners recorded
ठाकुरद्वारा। रविवार को पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान दो दुकानों पर कमर्शियल सिलिंडर से काम होते हुए मिले। इन दुकानों के मालिक को पूर्ति निरीक्षक ने कार्यालय में बुलाकर उनके लिखित बयान दर्ज कराए। दुकानदारों और होटल संचालकों को रसोई गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने पर भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
पूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह ने करनपुर चौराहे पर रेस्टोरेंट और होटल में चेकिंग की। वहां पर खाली कमर्शियल सिलिंडर रखे मिले लेकिन काम लकड़ी की भट्टी पर हो रहा था। वहीं पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार ने नगर में कोतवाली, बुध बाजार, अस्पताल रोड पर खाना, मिठाई आदि बनाने वाली दुकानों की जांच की। यहां दो दुकानों पर कमर्शियल सिलिंडर से काम होता हुआ मिला।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने बताया दोनों दुकानों के मालिकों को कार्यालय में बुलाकर उनके लिखित बयान दर्ज कराए गए हैं। बताया कि किसी भी एजेंसी पर इस समय कमर्शियल सिलिंडर नहीं है। चेकिंग रिपोर्ट डीएसओ को भेजी जाएगी है। शनिवार को क्षेत्र की गैस एजेसियो की भी जांच की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed