{"_id":"67dc70d2ce4a9dc95b05a6b9","slug":"cm-yogi-will-inaugurate-the-first-session-of-atal-vidyalaya-in-bilari-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-107133-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिलारी में अटल विद्यालय के पहले सत्र का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिलारी में अटल विद्यालय के पहले सत्र का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी
Fri, 21 Mar 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय खोला जाना सरकार का ऐतिहासिक कार्य है। आगामी अप्रैल माह के मध्य में बिलारी के पीपली गांव में बने अटल आवासीय विद्यालय के पहले सत्र का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाकर कराया जाएगा।
श्रम मंत्री बृहस्पतिवार की दोपहर ब्लॉक के पीपली गांव स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने के दौरान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय के जरिए श्रमिकों के जीवन में बुनियादी परिवर्तन लाने, उनके बच्चों को शिक्षित बनाने और बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने का जो संकल्प लिया गया है। इस संकल्प को आवासीय विद्यालय पूरी तरह चरितार्थ करता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले सत्र का शुभारम्भ प्रधानमंत्री ने बनारस से और दूसरे सत्र का शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने लखनऊ से किया। अब सरकार द्वारा तीसरा सत्र शुरू करने की तैयारी है।
प्रदेश के श्रम मंत्री ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय योजना प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कार्य है इन आवासीय विद्यालयों में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पूर्व में इन विद्यालयों के लिए चयनित मुरादाबाद मंडल के छात्र बुलंदशहर और बरेली मंडल के छात्र लखनऊ में पढ़ रहे थे अब वह अपने स्थानीय मंडलों के अटल आवासीय विद्यालयों में ही पढ़ाई कर सकेंगे। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन की फिनिशिंग का काम शीघ्र पूरा होने जा रहा है। आगामी अप्रैल माह में विद्यालय में पहला शिक्षा सत्र शुरू हो जाए्रगा। उम्मीद की जा रही है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विद्यालय के पहले सत्र का उदघाटन करने यहां आएंगे।