फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Clean chit in dowry murder case questioned, brother wanders from door to door seeking justice

Moradabad News: दहेज हत्या में क्लीन चिट पर सवाल, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा भाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Clean chit in dowry murder case questioned, brother wanders from door to door seeking justice
पाकबड़ा। नगर के बुधबाजार निवासी शाइस्ता की मौत के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। शादी के मात्र एक साल 14 दिन बाद हुई इस संदिग्ध मौत ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। मृतक के भाई सलमान का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के साथ साठगांठ कर ली है और मुख्य आरोपी पति को छोड़कर बाकी सभी नामजद ससुराल वालों को विवेचना से बाहर कर क्लीन चिट दे दी है। अब पीड़ित परिवार डीआईजी और एडीजी बरेली जोन से न्याय की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन


पाकबड़ा निवासी शाइस्ता का निकाह 24 नवंबर 2024 को संभल के हजरत नगर थाना क्षेत्र के छछेरा निवासी नदीम के साथ हुआ था। नदीम पेशे से चिकित्सक है। शादी को अभी महज एक साल और 14 दिन ही हुए थे और शाइस्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत के बाद शाइस्ता के भाई सलमान ने पति नदीम, सास शाहजहां, ससुर भूरा, दो ननद और एक ननदोई के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रख लिया था। हाल ही में आई विसरा रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि कर दी कि शाइस्ता की मौत जहर के सेवन से हुई थी। सलमान का दावा है कि सीओ ने विवेचना के दौरान पति नदीम को छोड़कर बाकी सभी पांच नामजद आरोपियों के नाम हटा दिए। सलमान ने डीआईजी और एडीजी बरेली जोन से मिलकर मामले की विवेचना किसी अन्य जिले से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed