फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chinese string Incident

डाक्टर की गर्दन में फंसा चाइनीज मांझा, पुल से नीचे गिरने से बचे

Mon, 05 Sep 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 05 Sep 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
Chinese string Incident
हादसा - फोटो : demo
 अफसराें की सख्ती के बाद भी थानेदार चाइनीज मांझे पर रोक नहीं लगवा पा रहे हैं। रविवार को दिल्ली रोड पर चाइनीज  मांझा बाइक सवार डाक्टर की गर्दन में फंस गया। जिससे वह घायल हो गए। किसी तरह उन्होंने बाइक को कंट्रोल किया। वरना वह पुल से नीचे गिर सकते थे।  
विज्ञापन


सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के नवीन नगर निवासी डा. संजीव कुमार जिला चिकित्सालय में योग विशेषज्ञ हैं। रविवार शाम वह बाइक से बुद्घि विहार जा रहे थे। इनकी बाइक लोकोशेड पुल के पास पहुंची। इसी दौरान मांझे समेत एक पतंग उड़ते हुए आई। जिसका मांझा उनकी गर्दन में फंस गया।
विज्ञापन


जिसे गर्दन में जख्म हो गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी तरह बाइक को कंट्रोल किया। वरना बाइक पुल से नीचे गिर जाती। उन्होंने बताया कि पास में ही पुलिस वाले ट्रैफिक व्यवस्था में जुटे रहे थे। इसके बावजूद बच्चे पुल के पास ही चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह में एक दर्जन से ज्यादा लोग हुए जख्ती
मुरादाबाद। पिछले एक माह में एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। डबल फाटक पुल पर नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी घायल हो गया था। हादसे के समय वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। जबकि रेलवे स्टेशन के सामने रक्षा बंधक पर दो युवक घायल हो गए थे। उनकी बाइक  बस के नीच आने से बाल बाल बच गए थे। इसके अलावा लाजपत नगर और जामा पुल के पास भी चाइनीज मांझे से लोग जख्मी हो चुके हैं। 


अफसरों के आदेश को गंभीरता से नहीं ले रहे अधीनस्थ
मुरादाबाद। कुछ दिन पहले ही एडीएम सिटी एके श्रीवास्तव ने शहर के सभी थानेदारों के साथ मीटिंग की थी। उन्हें बताया गया कि वह अपने अपने थानों में चाइनीज मांझे क खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही लोगों को चाइनीज मांझे से हो रहे नुकसान भी जानकारी दें। लेकिन एडीएम सिटी की क्लास से निकलने के बाद थानेदार रूटीन मीटिंग समझकर भूल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed