{"_id":"66140e57edd7dbe8b70ab597","slug":"child-died-in-a-pickup-accident-that-overturned-after-hitting-a-divider-in-amroha-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: डिवाडर से टकराकर पलटी पिकअप, किशोर की मौत और अन्य लोग घायल; पूरा परिवार दिला से जा रहा था बरेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: डिवाडर से टकराकर पलटी पिकअप, किशोर की मौत और अन्य लोग घायल; पूरा परिवार दिला से जा रहा था बरेली
Mon, 08 Apr 2024 09:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 08 Apr 2024 09:03 PM IST
सार
अमरोहा जिले में एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाडर की रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, नौ लोग घायल हो गए। इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकाकर पलटी पिकअप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से बरेली जा रहे परिवार की पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में राज (13) की मौत हो गई। जबकि उसके परिवार समेत 9 लोग घायल हो गए। घायलों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
राज बरेली जनपद के कैंट थाना क्षेत्र के कुमर्थिया गांव के रहने वाले चंद्रपाल सिंह के बेटे थे। चंद्रपाल सिंह अपनी पत्नी दानवती, बेटे राज, अंकित, मोनू, सोनू, सिया, बेटी प्रियंका व चंद्रकला के साथ दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बिलासपुर का रहने वाला मोहम्मद नबी भी उनका परिचित है। रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य पिकअप में सवार होकर दिल्ली से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी पिकअप डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित चौधरपुर ओवरब्रिज से मुरादाबाद की तरफ पहुंचा, तभी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में सभी लोग घायल हो गए। पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप को चंद्रपाल सिंह का बेटा सोनू चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने राज को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि नींद की झपकी आने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। परिजनों की तरफ से किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन