फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chief Minister Yogi gave a gift of 546 crores to Sambhal laid foundation stone and inaugurated 221 projects

UP: 'अब माफिया जेलों में हैं या फिर ऊपर...', संभल में 546 करोड़ की सौगात देकर सीएम योगी ने किया ये बड़ा एलान

Thu, 07 Aug 2025 12:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Aug 2025 12:32 PM IST
सार

संभल को मुख्यमंत्री योगी ने 546 करोड़ की सौगात दी है। राजकीय महाविद्यालय सहित 221 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। सीएम योगी का कल्कि भगवान की तस्वीर देकर स्वागत हुआ।
 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi gave a gift of 546 crores to Sambhal laid foundation stone and inaugurated 221 projects
सीएम योगी ने संभल को दी 546 करोड़ की सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को संभल को 546.25 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 108 कार्यों का शिलान्यास और 113 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनमें राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास भी शामिल है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मुरादाबाद से हेलीकॉप्टर द्वारा संभल पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर गांव आनंदपुर स्थित नवीन पुलिस लाइन में उतरा, जहां से वह कार द्वारा जनसभा स्थल पहुंचे। सभा स्थल पर मुख्यमंत्री का स्वागत कल्कि भगवान की तस्वीर भेंटकर किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवीन रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण भी किया। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे कार्यक्रम के दौरान मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे एक दिन पहले मुरादाबाद में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में प्रदेश के हर जिले में एक माफिया होता था। अब माफिया जेलों में हैं या ऊपर पहुंच गए हैं। अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज हैं। 

एक जिला एक उत्पाद योजना से हर जिला आत्मनिर्भर
उन्होंने कहा कि हर मंडल मुख्यालय पर विश्वविद्यालय है। एक जिला एक उत्पाद योजना से हर जिला आत्मनिर्भर बन रहा है। सीएम ने कहा कि जिनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है, उन्हें ही विकास से दिक्कत है। 2017 से पहले मुरादाबाद के उद्यमी परेशान थे। 

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने की अधिकारियों की प्रशंसा
यहां के उत्पाद वैश्विक बाजार में दम तोड़ रहे थे। आज व्यापारियों को बेहतर कानून व्यवस्था और सरकार की पारदर्शी नीतियां मिलीं तो निर्यात 11000 करोड़ तक पहुंच गया है। बुद्धि विहार स्थित संविधान साहित्य पार्क और हनुमान वाटिका देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों की प्रशंसा की। 

कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन और विभिन्न परियोजनाओं से मुरादाबाद की तस्वीर बदल रही है। संविधान पार्क को लेकर उन्होंने कहा कि छात्रों को वहां जरूर जाना चाहिए और बाबा साहेब के संविधान को नजदीक से जानना चाहिए। हनुमान वाटिका में पवन पुत्र के शौर्य व भक्ति से परिचय करना चाहिए। उन्होंने वार म्यूजियम, वेस्ट म्यूजियम, स्पंदन सरोवर की भी तारीफ की। 

नहीं रुकेगी कांवड़ यात्रा, हर थाने में मनेगी जन्माष्टमी
सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने कांवड़ यात्रा पर बैन लगाने की कोशिश की। जन्माष्टमी के आयोजनों पर विरोध जताया। प्रदेश में कांवड़ यात्रा नहीं रुकेगी, बल्कि इस महापर्व का भव्य आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि हर थाने में जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा। पुलिस लाइन, जिला कारागार समेत हर जगह आयोजन होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed