{"_id":"6396214e479d881ddd3730ca","slug":"cheating-on-cheatfund-city-news-mbd450099739","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चिटफंड कंपनी खोलकर लाखों की धोखाधड़ी, पैसे डबल करने का सपना दिखाकर ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चिटफंड कंपनी खोलकर लाखों की धोखाधड़ी, पैसे डबल करने का सपना दिखाकर ठगा
Sun, 11 Dec 2022 11:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:58 PM IST
सार
लोगों को पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया गया था। रकम लौटने का वक्त आया तो आरोपी दफ्तर बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र में चिटफंड कंपनी खोलकर लोगों से लाखों रुपये निवेश कराए। लोगों को पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया गया था। रकम लौटने का वक्त आया तो आरोपी दफ्तर बंद कर भाग निकले। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कटघर के सूरज नगर पीतल बस्ती निवासी राकेश कुमार ने कोतवाली में यशपाल सिंह, वीना चौहान, विनीत कुमार, दीप्ति चौहान, डॉ. मनीषा रानी, यमन कुमार निवासी फैजपुर थाना नूरपुर बिजनौर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपियों से पुलिस लाइन मुरादाबाद में मुलाकात हुई थी। उन्होंने बताया था कि चौहान क्रप्टो ट्रेडिंग एंड ब्रोकर हाउस नाम से फैजपुर नूरपुर में ऑफिस खोला है। हेड ऑफिस दिल्ली के पीतमपुरा में है। कम समय में धन दोगुना करते हैं। इसके अलावा बैंक की तर्ज पर तमाम स्कीमें भी हैं।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में भी आरोपियों ने दफ्तर खोला था। झांसे में आकर कंपनी में तीस लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों से चौहान क्रप्टो ट्रेडिंग एण्ड ब्रोकर हाउस कंपनी के एकाउंट में ट्रांसफर करवा दिए। बदले में कंपनी की तरफ से निर्धारित समय के बाद साठ लाख रुपये देने की बात कही गई थी। समय पूरा होने पर पीड़ित कंपनी के दफ्तर पहुंचा तो वहां ताला लटका हुआ था। कोतवाली प्रभारी कोतवाली रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन