फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chaitra Navratri Puja: Navami, took blessings by celebrating girl, devotees reached temples for darshan

Chaitra Navratri Puja: नवमी पर कन्या जिमाकर आशीर्वाद लिया, मंदिरों में दर्शन को पहुंचे भक्त..बांटा प्रसाद

Wed, 17 Apr 2024 11:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 11:38 AM IST
सार

मुरादाबाद में चैत्र नवरात्र की नवमी पर मंदिरों में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। घरों में पूजा के बाद कन्याओं को प्रसाद खिलाया गया। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri Puja: Navami, took blessings by celebrating girl, devotees reached temples for darshan
मुरादाबाद में नवरात्र के मौके पर भजन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्र की नवमी को शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घरों में पूजन करने के बाद मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन किया और परिजनों के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की। इसके साथ ही मातारानी को भोग लगाकर कन्याएं जिमाईं और उनसे भी आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


शहर के अधिकांश मंदिरों के कपाट सुबह चार बजे ही खुल गए थे। भक्त सुबह से ही मंदिरों में आने लगे। मंदिर में हवन, यज्ञ और भंडारा किया गया। श्रद्धालुओं ने नवमी का पूजन किया। काली माता मंदिर में माता के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा की और मनोकामना मांगी।
विज्ञापन


मंदिर के बाहर लगे मेले में बच्चों ने खूब आनंद लिया। खानेपीने की दुकानों के अलावा विभिन्न प्रकार के झूले और खिलौनों की दुकानें हैं। मनोकामना श्री हनुमान मंदिर में सुबह हवन-पूजन किया गया और शाम को महिला संकीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता मंदिर लाइनपार में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा दुर्गा मंदिर, शिव हरि मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर झांझनपुर, राधा-कृष्ण मंदिर सिविल लाइंस, हुल्का देवी मंदिर आदि में भी भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं, घरों में भी लोगों ने पूजा-अर्चना के बाद कन्याएं जिमाईं। उन्हें हलवा-चना और पूड़ी का प्रसाद दिया गया। बाद में उपहार भी दिए। 

कीर्तन से किया मातारानी का गुणगान

अशोक नगर के शिव शक्ति मंदिर में मातारानी का कीर्तन कर उनका गुणगान किया गया। कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें प्रसाद दिया गया। इसके बाद दोपहर में फिर कीर्तन हुआ। 

नागरिक सुरक्षा के वालंटियर्स ने संभाली व्यवस्था

सिद्धपीठ माता काली मंदिर में नागरिक सुरक्षा मुरादाबाद के वालंटियर्स  ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। अपर जिलाधिकारी नगर ज्योति सिंह ने मंदिर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए ड्यूटी लगाई थीं। कैंप में खोए पाए बच्चों को उनके माता पिता से मिलवाना, साथ ही पानी की व्यवस्था करना और शांति व्यवस्था में सहयोग करना मुख्य रहा।

इस दौरान उपनियंत्रक जय राज तोमर, सहायक उपनियंतक सतीश कुमार, प्रभारी डिवीजनल वार्डन अशोक कुमार गुप्ता, स्टाफ अधिकारी चक्रेश लोहिया, स्टाफ अधिकारी राजेश गुप्ता, आईसीओ तिलक राज सिक्का, पोस्ट वार्डन लक्ष्मण सिंह प्रजापति, शाकिर हुसैन, विपुल कुमार अग्रवाल, सूरज प्रकाश आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed