फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against unidentified vehicle driver following a fatal accident.

Moradabad News: हादसे में मौत के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Case registered against unidentified vehicle driver following a fatal accident.
धनारी। दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के बाद मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हयातनगर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर निवासी दिनेश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 29 अप्रैल की शाम उसका भाई सुरेश व भांजा राधे निवासी मझावली थाना बनियाठेर बाइक से गुन्नौर शादी में जा रहे थे। रास्ते में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर भकरौली के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सुरेश की मौके पर मौत हो गई थी और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया था। मुरादाबाद में भर्ती कराया गया। यहां पांच दिन तक उपचार चलने के बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो अलीगढ़ मेडिकल कालेज को ले जा रहे थे, रास्ते में बबराला के पास ही राधे ने भी दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed