फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against three for cheating of Rs 25 lakh in the name of job

Moradabad News: नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी में तीन पर केस दर्ज

Fri, 27 Dec 2024 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 27 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three for cheating of Rs 25 lakh in the name of job
डिलारी (मुरादाबाद)। गांव नवादा निवासी अमित कुमार गांव अदलपुर निवासी इनीसेफ समेत तीन लोगाें पर नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि नवंबर 2023 में उसकी मुलाकात गांव अदलपुर निवासी इनीसेफ से हुई। आरोपी ने बताया कि उसके उच्च पदों पर नियुक्त हैं। परीक्षा केंद्र से लेकर मुख्यालय तक जो भी परीक्षा होती है, उन्ही के निर्देशन में होती है। कहा कि 30 लाख रुपये दो तो तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा। जिस पर उसने इन्कार कर दिया। बताया कि कुछ दिन आरोपी अपने साथ कुछ लोगों को लेकर आया और बताया कि उसने ही इन लोगों की नौकरी लगवाई है। जिस पर वह आरोपी के झांसे में आ गया और कई बार में 25 लाख रुपये दे दिए। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने रुपये मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी इनीसेफ, उसके छोटे भाई और इन्तखाब हुसैन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed