फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against exporter father-sons for fraud of 50 lakhs

Moradabad News: 50 लाख की धोखाधड़ी में निर्यातक पिता-पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
Case registered against exporter father-sons for fraud of 50 lakhs
मुरादाबाद। कटघर थाने में निर्यातक और उनके दो बेटों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। जिसमें प्रॉपर्टी डीलर ने आरोप है कि निर्यातक की जमीन खरीदने के लिए उन्हें एडवांस में पचास लाख रुपये दिए थे लेकिन निर्यातक और उनकी बेटों ने किसी दूसरे को जमीन का सौदा कर दिया। रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

गलशहीद के सीधी सराय निवासी शहजाद अहमद ने कोर्ट की शरण लेते हुए सिविल लाइंस के टीडीआई सिटी निवासी उमेश चंद्र गुप्ता, उनके बेटे हिमांशु और दिपांशु के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें शहजाद अहमद ने बताया कि उनकी फर्म कमीशन पर भूमि खरीदने और बेचने का काम करती है। निर्यातक उमेश चंद्र और उनके बेटों से मुलाकात हुई थी। उन्होंने अपने कटघर क्षेत्र स्थित दो भूखंड बेचने की बात कही थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि पड़ोसी भूखंड बेचने में बाधा डालते हैं। वह भूखंड बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन

25 अगस्त 2022 को शहजाद और उमेश गुप्ता के बीच एक भूखंड का सौदा 76 हजार प्रति वर्ग गज के हिसाब से तीन करोड़ 97 लाख 48 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। शहजाद का दावा है कि उन्होंने 25 लाख रुपये चेक और बाकी कैश के जरिए दिए। इसके अलावा 25 अगस्त 2022 को दोनों के बीच दूसरे भूखंड का अनुबंध हुआ। इसका सौदा चार करोड़ 43 लाख 85 हजार रुपये में तय हुआ। इसके लिए भी शहजाद की फर्म की ओर से 25 लाख रुपये चेक और कैश के रूप में दिए थे। उमेश गुप्ता दूसरे भूखंड के पूर्ण स्वामी नहीं थे। फिर भी उन्होंने आश्वासन दिया कि अन्य वारिसान का अंश भी वह कंपनी को दिला देंगे। पिता-पुत्रों ने भूखंड पर कब्जा करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहजाद ने वहां अपना दफ्तर खोल लिया और स्टाफ रखकर भूखंड की बिक्री के लिए प्रचार शुरू कर दिया था। 06 दिसंबर 2022 को पित-पुत्र आ गए और जमीन पर दोबारा कब्जा करने लगे। विरोध पर शहजाद के साथ गाली गलौज की और धमकी दी। इसके बाद जमीन पर कब्जा कर लिया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed