फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against crane operator over helper's death

Moradabad News: हेल्पर की मौत में क्रेन चालक के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Case registered against crane operator over helper's death
मुरादाबाद। क्रेन के हेल्पर की मौत के मामले में चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने यह कार्रवाई हेल्पर नरेंद्र के पिता की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

भगतपुर थाना क्षेत्र के पाड़ली बाजे निवासी सत्य प्रकाश ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा नरेंद्र(19) छजलैट के सदरपुर गांव निवासी फईम की क्रेन की दुकान पर काम करता था। यह दुकान अगवानपुर में पेपर मिल के पास है। 27 सितंबर की रात नरेंद्र का शव दुकान से पेट्रोल पंप के पास गड्ढे में भरे पानी में मिला था। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को चालक अमरपाल नरेंद्र को अपने साथ लेकर क्रेन में पेट्रोल डलवाने पंप पर गया था। वहां से लौटते समय अमर पाल ने लापरवाही से क्रेन चलाई और जिससे उसकी खिड़की खुल गई और नरेंद्र नीचे गिर गया था। वह क्रेन के पहिए के नीचे आ गया। आरोप लगाया कि चालक अमर पाल ने उसका उपचार कराने की बजाय वहां से क्रेन लेकर चला गया था। इसके बाद नरेंद्र का शव लावारिस हालत में मिला। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर क्रेन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed