{"_id":"60d4eac08ebc3e2e0a3b8dbf","slug":"case-filed-for-demanding-extortion-of-five-lakhs-from-restaurant-operator-city-news-mbd3934205144","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोंरेट संचालक से पांच लाख की रंगदारी मांगने में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोंरेट संचालक से पांच लाख की रंगदारी मांगने में केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले रेस्टोरेंट संचालक ने हत्या की धमकी देने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
रेस्टोरेंट संचालक ने पांच अप्रैल को एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें वादी ने बताया था कि फरवरी माह में उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी। इस मामले में पत्नी की ओर से चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस आरोपियों को जेल नहीं भेज रही थी।
आरोप है कि पवन अग्रवाल ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह आरोपियों को जेल भिजवा देगा। इसके लिए उसने पचास हजार रुपये भी लिए थे, लेकिन आरोपी जेल नहीं भेजे गए। पीड़ित का कहना है कि जब उसने रकम वापस मांगी तो पवन अग्रवाल जान से मारने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं पांच लाख रुपये की और मांग की गई।
विज्ञापन
सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक ने आरोप लगाया था कि उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। पीड़ित के आरोप की जांच की गई। जांच में आरोप सही पाए गए। उसी आधार पर केस दर्ज किया गया है।
इस संबंध में पवन अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि मेरे खिलाफ पिछले तीन माह में पुलिस ने साजिश के तहत तीन केस दर्ज किए हैं। किसी भी केस में घटना का समय नहीं खोला गया है। इतना ही नहीं आरटीआई के जरिए सूचना मांगने पर रोक लगाने के लिए भी मुझे नोटिस भेजा गया है।