फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case against four including clinic operators

Moradabad News: युवती से दुष्कर्म की कोशिश में क्लीनिक संचालकों समेत चार पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Case against four including clinic operators
बिलारी (मुरादाबादा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से सहसपुर गांव में एक निजी क्लीनिक में दुष्कर्म करने की कोशिश और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने दो निजी क्लीनिक संचालकों और टांडा अमरपुर गांव निवासी दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि करीब छह माह थाना क्षेत्र में रहने वाली डॉ. सहाना उसके घर आई थी। महिला डॉक्टर ने उसे बताया था कि वह एक गांव में क्लीनिक चलाती है। जिस पर वह उसे नर्स के रूप में रख लेगी। युवती ने बताया कि पिता की सहमति के बाद उसने क्लीनिक पर जाना शुरू कर दिया। युवती के अनुसार डॉक्टर का परिचित डॉ. साजिद भी क्लीनिक चलाता है। युवती का आरोप है कि सहसपुर निवासी साजिद के अलावा टांडा अमरपुर गांव निवासी अकरम व असगर उस पर बुरी नीयत रखने लगे। उसने महिला डॉक्टर से इसकी शिकायत की तो उसने भी आरोपियों का साथ दिया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि 19 जनवरी सुबह करीब 11 बजे साजिद, अकरम व असगर ने उसे क्लीनिक के एक कमरे में बंद कर लिया। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला डॉक्टर ने भी आरोपियों का साथ दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि साजिद ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखा दिया और कहा कि अगर वह 70 हजार रुपये चोरी की बात कबूल ले तो वे उसे छोड़ देंगे। युवती का कहना है कि आरोपियों के दबाव में आकर उसने चोरी की बात कबूली, जिसका आरोपियों ने वीडियो बना लिया। साथ ही उसे रुपये न देने पर संबंध बनाने की धमकी दी। युवती के अनुसार इससे वह तनाव में रहने लगी और 13 फरवरी को उसने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि इस मामले में डॉ. सहाना, डॉ. साजिद, अकरम, असगर और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed