फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   car coligen kanvariya

कार ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, कांठ रोड जाम

Fri, 29 Jul 2016 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 29 Jul 2016 03:03 AM IST
विज्ञापन
car coligen kanvariya
कांवड़ यात्रा
कांठ रोड पर अगवानपुर रेलवे फाटक के गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने रोडवेज बस से ओवरटेक करने के चक्कर में कांवड़ियों को रौंदने के बाद  टैंपो में टक्कर मार दी। जिससे टैंपो पलट गया। इस हादसे में बरेली के दो कांवड़िए घायल हो गए।
विज्ञापन


दुघर्टना के बाद घायलों के साथी कांवड़ियों ने मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कांवड़ियों को समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद करीब जाम खुलवा दिया। 
विज्ञापन


मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर अगवानपुर में जैन पेट्रोल पंप के पास कांठ की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने रोडवेज बस से ओवरटेक करते समय कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इसके बाद संतुलन खोये कार के चालक ने सामने आ रहे टैंपो को भी टक्कर मारी दी। जिससे टैंपो सड़क पर पलट गया। जिसमें सवार छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि हरिद्वार से गंगाजल ला रहे कांवड़ियां पंकज पुत्र हरवीर, मोरपाल और दिनेश निवासी शिवपुरी थाना सिरौली जनपद बरेली घायल हो गए। सभी को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पंकज और मोरपाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि दिनेश को मामूली चोट है।

दुघर्टना के बाद घायलों के साथी कांवड़ियों ने मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग जाम कर दिया। खबर मिलने पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन बीपी सिंह, अगवानपुर चौकी इंचार्ज पवन कुमार, एसीएम विजयपाल सिंह फोर्स लेकरमौके पर पहुंचे।


इन्होंने कांवड़ियों को समझाकर जैसे तैसे एक घंटे बाद जाम को खुलवाया। अधिकारियों ने घायल कांवड़ियों का अच्छा इलाज कराने का भरोसा भी दिया। इसके बाद कांवड़ियों ने जाम खोल दिया। टक्कर मारने वाली कार और टैंपों दोनों को अपने कब्जे में ‌ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed