{"_id":"6ab82e89242d5183c70cf319","slug":"capacity-of-three-railway-stations-to-be-increased-kanth-news-c-277-1-smbd1007-115652-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 32 करोड़ से तीन रेलवे स्टेशनों की बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 32 करोड़ से तीन रेलवे स्टेशनों की बढ़ेगी क्षमता
Sun, 27 Sep 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेल मंडल के अगवानपुर, दलेलनगर और चोडियाला रेलवे स्टेशनों पर अब ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ाई जाएगी। रेलवे ने तीनों स्टेशनों पर अलग-अलग काम कराने के लिए 32.01 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है।
काम पूरा होने के बाद लंबी मालगाड़ियों को स्टेशन पर रोकने, दूसरी ट्रेनों को रास्ता देने और यात्रियों की सुविधाओं में सुधार होगा। टेंडर के लिए आठ अक्तूबर अंतिम तारीख तय की गई है।
तीनों स्टेशनों पर मुख्य रेललाइन के दोनों तरफ ऐसी अतिरिक्त लाइनें बनाई जाएंगी, जहां जरूरत पड़ने पर ट्रेन को कुछ समय के लिए खड़ा किया जा सके। इन लाइनों को इतना लंबा किया जाएगा कि पूरी मालगाड़ी एक साथ खड़ी हो सके। इससे मुख्य रेललाइन पर ट्रेनों को रोकने की जरूरत कम होगी और दूसरी ट्रेनों के गुजरने के लिए रास्ता खाली रहेगा। स्टेशनों पर यात्रियों के लिए नए और ऊंचे प्लेटफॉर्म भी बनाए जाएंगे। इससे ट्रेन में चढ़ने-उतरने में सुविधा होगी। रेलवे फाटकों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी काम होगा। इसके अलावा सिग्नल व्यवस्था और रेलवे के संचार तंत्र से जुड़े भवन बनाए जाएंगे।अगवानपुर में यहां रेलवे फाटक के स्थान पर नीचे से रास्ता निकालने की योजना है। इसके लिए अंडरपास और वहां तक पहुंचने वाली सड़क बनाई जाएगी। इससे ट्रेन आने पर फाटक बंद होने से सड़क पर वाहनों की कतार लगने की समस्या कम होगी और लोगों को रेलवे लाइन पार करने के लिए सुरक्षित रास्ता मिलेगा। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि तीनों स्टेशनों पर होने वाले काम का उद्देश्य ट्रेनों के संचालन को आसान बनाने के साथ यात्रियों और आसपास के लोगों की परेशानी कम करना है।