फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Campaign to revive Aril river should continue: Mukut

अरिल नदी पुर्नजीवित करने को आगे भी जारी रहे अभियान : मुकुट

Sun, 03 Aug 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 03 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Campaign to revive Aril river should continue: Mukut
​बिलारी के ग्रामोदय महाविद्यालय अमरपुरकाशी के संस्थापक मुकुट सिंह-संवाद
बिलारी। ग्रामोदय महाविद्यालय अमरपुरकाशी के संस्थापक और शिक्षाविद मुकुट सिंह का कहना है कि अरिल नदी को पुर्नजीवित करने के लिए आगे भी अभियान जारी रखने की जरूरत है। प्रशासन को चाहिए की क्षेत्र के सामाजिक सोच के लोगों की बैठक बुलाए और अरिल नदी में जल प्रवाह तेज होने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

मुकुट सिंह शनिवार सुबह ग्रामोदय महाविद्यालय संस्थान में जल संरक्षण विषय को लेकर स्टाफ के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। ग्रामोदय महाविद्यालय, ग्रामोदय लॉ कॉलेज, कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज आदि के स्टाफ के साथ बैठक में बताया गया कि भूमिगत जलस्तर काफी नीचे होने की वजह से बिलारी ब्लॉक शासन की ओर से डार्क जोन की श्रेणी में है। गिरता भूमिगत जलस्तर ऊंचा उठाने के लिए नदी का पुर्नजीवित होना और बारिश के पानी का संरक्षण करना जरूरी है। बैठक के बाद मुकुट सिंह ने कहा कि अरिल नदी से बिलारी क्षेत्र की अपनी अलग पहचान है। क्षेत्र में विलुप्त हो चुकी अरिल नदी को पुर्नजीवित करने का तहसील बिलारी प्रशासन का काम सराहनीय है।
विज्ञापन

मुकुट सिंह ने कहा कि अरिल नदी की खुदाई का जो थोड़ा काम शेष रह गया है उसे भी प्रशासन को पूरा कराना चाहिए। तहसील प्रशासन बिलारी क्षेत्र के सामाजिक सोच वाले जागरूक लोगों की बैठक बुलाए। अरिल नदी को पुर्नजीवित करने के अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जाए। अभियान में आम जन मानस की सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए। एक प्रश्न के उत्तर में मुकुट सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा छुटटा गोवंशीय पशुओं की सुरक्षा के लिए राजकीय गोशालाएं खुलवाने और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने जैसे सराहनीय कार्य किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed