{"_id":"5e79024f8ebc3e75d725c02a","slug":"caa-city-news-mbd344168629","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: सीएए के विरोध को लेकर धरना 55 वें दिन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: सीएए के विरोध को लेकर धरना 55 वें दिन स्थगित
Tue, 24 Mar 2020 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करतीं मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
सीएए के विरोध को लेकर यहां ईदगाह मैदान में चल रहा धरना कोरोना वायरस के खतरे को लेकर बरते जा रहे एहतियात के मद्देनजर 55 दिन बाद हालात सामान्य होने तक स्थगित कर दिया गया। शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली ने रात करीब साढ़े नौ बजे स्थल पहुंच इसकी घोषणा की। नायब इमाम मुफ्ती सैयद फहद अली ने इस मौके पर मुल्क की तरक्की, कोरोना से पीड़ित लोगों के जल्द स्वस्थ होने और इसको और फैलने से रोकने की दुआ कराई।
विज्ञापन
सीएए के विरोध को लेकर यह धरना 29 जनवरी को शुरू हुआ था। जनता कर्फ्यू के दिन रविवार को भी यह धरना जारी रहा था तथा भारी संख्या में लोग धरने में पहुंचे थे। सोमवार रात सभा के दौरान शहर इमाम ने कहा कि कोरोना को लेकर देश जिस हालात से गुजर रहा है वैसी स्थिति में धरना चलाना ठीक नहीं है। हालात सामान्य होने पर आगे सबकी जैसी राय होगी वैसा किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस घोषणा के मौके पर मौलाना काब रशीदी, जामिया नइमियां के मुफ्ती महबूब, सांसद एसटी हसन, विधायक हाजी इकराम कुरैशी, हाजी रिजवान कुरैशी, धरना कमेटी के वकी रशीद, चांद खां, आसिफ चौधरी, एहतशाम मंसूरी, जकी राइनी आदि मौजूद रहे। सभी ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अधिक संख्या में लोगों का एक जगह एकत्र होना ठीक नहीं है। सभी को सरकार का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन