फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   caa

नेताओं की निगेहबानी, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
caa
जामा मस्जिद चौराहा पर तैनात पुलिस फोर्स। अमर उजाला
मुरादाबाद। नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में सपा सांसद डा. एसटी हसन और पार्टी कार्यकर्ताओं पर गुरुवार को पुलिस और प्रशासन का कड़ा पहरा रहा। सांसद ने शुक्रवार को मसजिदों में काले फीते बांधकर जुमे की नमाज अदा करने का आह्वान किया है पुलिस प्रशासन के साथ खुफिया विभाग में खलबली मची है। गुरुवार को पूरे दिन सांसद के आवास के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस ने कचहरी कूच करने से पहले ही सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं को भी पार्टी कार्यालय पर ही रोक लिया। इससे हंगामा हुआ। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के पास ही सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सीएए के विरोध में प्रदेश में कई जिलों में उग्र प्रदर्शन और आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। मुरादाबाद में भी सपा सांसद ने 20 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। सरकार के विरोध प्रदर्शनों पर कड़ाई से रोक लगाने के आदेश के बाद सपा सांसद ने प्रदर्शन तो स्थगित कर दिया, लेकिन जुमे पर मसजिदों में काले फीते बांधकर विरोध करने का आह्वान किया है। इससे पुलिस और प्रशासन के साथ खुफिया विभाग में खलबली मची है। एलआईयू और खुफिया विभाग के अलर्ट के बाद सपा सांसद के घर के आसपास गुरुवार सुबह से ही स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ की तैनाती कर दी। पूरे दिन फोर्स मुस्तैद रही। डीएम राकेश कुमार सिंह और एसएसपी अमित पाठक भी सांसद के घर पहुंचे और जुमे को प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन ने पार्टी कार्यालय चक्कर की मिलक पर कार्यकर्ताओं पर पहरा बैठा दिया। हाईकमान के निर्देश पर महंगाई, बेरोजगारी और सीएए समेत कई मुद्दों के विरोध में गुरुवार सुबह 11 बजे कार्यकर्ताओं का कचहरी में प्रदर्शन प्रस्तावित था। सुबह साढ़े दस बजे जैसे से कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचने लगे, वहां पहले से पुलिस का कड़ा पहरा था। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कार्यालय जाने से रोक लिया। इससे कार्यकर्ताओं में कहासुनी हुई। कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे तो भारी पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई। कार्यकर्ता एकजुट होकर जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल एवं वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में कचहरी कूच करने के लिए तैयार हुए तो पुलिस ने रोक लिया। इससे काफी धक्का मुक्की और नोकझोंक हुई। हालांकि, पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को कार्यालय पर ही रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने वहीं ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मन्नू कुरैशी, जयवीर यादव, नासिर कुरैशी, बाबर खान, धर्मेंद्र यादव, यूसुफ अंसारी, अनीसउर्रहमान सैफी, मुकेश यादव, संजीव चौधरी, मो आसिफ, करीम खान, अकरम खान और सरताज आलम समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- काली पट्टी बांधकर मसजिदों में जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी। गुरुवार को उनके घर एवं कार्यालय के आसपास पुलिस प्रशासन का एहतियात कड़ा पहरा रहा। गुरुवार को पूरे दिन घर पर ही रहा। क्लीनिक में बैठा और मरीजों को देखा। दोपहर में डीएम और एसएसपी शिष्टाचार भेंट करने आए। शुक्रवार को काले फीते बांधकर नमाज पढ़ने के बाद शांतिपूर्ण ढंग से जामा मसजिद के पास ही ज्ञापन सौंपा जाएगा। - डा. एस हसन, सांसद सपा

हस्ताक्षर करने को लेकर कार्यकर्ता भिड़े
मुरादाबाद। सपा पार्टी कार्यालय पर पुलिस का कड़ा पहरा होने से कार्यकर्ता कचहरी नहीं आ पाए। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर ही प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हस्ताक्षर करने के लेकर कुछ पदाधिकारियों की झड़प हो गई। पदाधिकारी हस्ताक्षर करने के लिए ज्ञापन छीनने लगे। इससे पदाधिकारियों में नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed