फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BUMS student dies in accident, people block Thakurdwara road

Moradabad News: हादसे में बीयूएमएस छात्र की माैत लोगों ने ठाकुरद्वारा मार्ग किया जाम

Wed, 08 Apr 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 08 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
BUMS student dies in accident, people block Thakurdwara road
भोजपुर। थाना भोजपुर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह 10:40 बजे डिलारी दोराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बीयूएमएस छात्र यूसुफ (23) की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के समय छात्र अपने घर से निजी अस्पताल जा रहा था। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने मुरादाबाद ठाकुरद्वारा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर भोजपुर और भगतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाला यूसुफ (23) डिलारी के गांव मानपुर साबित गांव निवासी था। बताया जा रहा है कि वह सहारनपुर के देवबंद में स्थित कॉलेज में बीयूएमएस फाइनल ईयर का छात्र था। यूसुफ भोजपुर के पीपलसाना स्थित निजी अस्पताल में नौकरी करता था। मंगलवार की सुबह युसुफ बाइक से अस्पताल में ड्यूटी के लिए जा रहा था। ठाकुरद्वारा रोड पर भोजपुर क्षेत्र के डिलारी दोराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें युसुफ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन आ गए और घायल को निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद धारक नगला पुलिस चौके सामने बड़ी संख्या में लोग आ गए ओर उन्होंने ठाकुरद्वारा मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों ने मौके से भागे ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि छात्र के पिता गुलाम अहमद की तहरीर पर ट्रक चालक नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक चालक मैनाठेर के असदपुर गांव निवासी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed