फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BSP's vote share decreased by 5.81% in two decades

Moradabad News: दो दशक में बसपा का कम हो गया 5.81 फीसदी वोट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
BSP's vote share decreased by 5.81% in two decades
मुरादाबाद। मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी ने पहली बार अपना उम्मीदवार 1989 में उतारा था। इसके बाद 2019 को छोड़ बसपा ने हरबार अपना प्रत्याशी उतारा लेकिन पिछले दस सालों में उसका जनाधार घटकर आधा हो गया। वहीं अगर पिछले दो दशक की बात करे तों बसपा के हाथी का वजन 5.81 फीसदी कम हो गया है।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का गठन 14 अप्रैल 1984 में हुआ था। उसके बाद मुरादाबाद में बसपा ने लोकसभा में अपना पहला उम्मीदवार वर्ष 1989 में उतारा। तब बसपा प्रत्याशी को यहां 3.8 फीसदी मत मिला था। लेकिन दो साल बाद वर्ष 1991 हुए लोकसभा चुनाव में बसपा इसे सहेज नहीं सकी और उसे मात्र 0.1 फीसदी वोट पर संतोष करना पड़ा। लेकिन 1996 के चुनाव में बसपा ने तेजी के साथ ग्रोथ किया। उस चुनाव में उसे 17.04 फीसदी मत प्राप्त हुए। इसके बाद अगले तीन चुनाव में बसपा के वोट बैंक में खासा इजाफा हुआ। जिसके चलते वर्ष 1998 में पार्टी प्रत्याशी को 18.4 फीसदी, 1999 में 19.01 फीसदी, वर्ष 2004 में 23 फीसदी मत प्राप्त किया। मुरादाबाद लोकसभा चुनाव में बसपा को अब तक यह सबसे अधिक मत प्राप्त हुआ था। लेकिन इसके बाद बसपा को का वोट बैंक फिर खिसकने लगा। वर्ष 2009 में बसपा को 19.4 फीसदी, 2014 में 14.03 फीसदी मत प्राप्त हुए थे। वर्ष 2019 में बसपा व सपा गठबंधन में यह सीट सपा के खाते में चले जाने से बसपा का प्रत्याशी मैदान में नहीं रहा। इसके बाद वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में बसपा ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा। लेकिन इस बार बसपा प्रत्याशी को सिर्फ 7.19 फीसदी मत ही मिल सके। इस तरह पिछले 10 साल में बसपा का वोट बैंक खिसक कर लगभग आधा रह गया। वहीं पिछले अगर दो दशक की बात करें तो बसपा का वोट बैंक करीब 5.81 फीसदी कम हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article