फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brutality with nurse Moradabad, gang rape year ago, now pressure to convert to Islam

मुरादाबाद में नर्स से दरिंदगी: एक साल पहले सामूहिक दुष्कर्म... अब मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव, तनाव में पीड़ित

Mon, 11 Nov 2024 09:55 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Nov 2024 09:55 AM IST
सार

अगवानपुर में नर्सिंग होम की नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म और धर्मांतरण के दबाव का मामला सामने आया है। आरोपियों में नर्सिंग होम की संचालिका समेत तीन लोग शामिल हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Brutality with nurse Moradabad, gang rape year ago, now pressure to convert to Islam
अगवानपुर में नर्स के साथ दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगवानपुर में एक साल पहले नर्सिंग होम की महिला कर्मचारी के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। अब नर्सिंग होम की संचालिका सहित अन्य लोग महिला पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने नर्सिंग होम संचालिका समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला की शादी जनपद अमरोहा में हुई है। शादी से पहले महिला शेरूवा चौराहा स्थित नर्सिंग होम में  नर्स का कार्य करती थी। आरोप है कि जुलाई 2023 को स्टाफ रूम में डॉ. मोबिना कोल्ड ड्रिंक लेकर आई। उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


नर्सिंग होम के नजदीक रहने वाले मोटरसाइकिल के मिस्त्री गुड्डू उर्फ इमरान निवासी सराय खजूर और कवींद्र सिंह व दुष्यंत सिंह निवासी जनकपुरी अमरोहा ने स्टाफ रूम में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद तीनों आरोपी महिला को बेहोश छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होश में आने पर महिला ने डॉक्टर से पूछताछ की तो डॉक्टर ने उसको धमकी देकर चुप करा दिया था। महिला भी अपनी बदनामी  के डर से खामोश हो गई। इसके बाद उसकी शादी हो गई, लेकिन इसके बाद अब आरोपी महिला का पीछा करना छोड़ नहीं रहे थे।

आरोप है कि कुछ दिन पहले ही गुड्डू ने महिला पर मुस्लिम धर्म अपनाने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला ने  इनकार किया तो  आरोपी महिला और उसके परिवार को दुष्कर्म की घटना के बारे में बताने और जान से  मारने की धमकी देने लगे। महिला ने अपने पति और परिजनों को घटना की जानकारी दी।


उन्होंने घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर नर्सिंग होम संचालिका सहित तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज  किया गया है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तीन दिन पहले केस दर्ज किया गया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed