फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brutality with nurse in Moradabad: Doctor held hostage in hospital and raped her, accused arrested

मुरादाबाद में नर्स से दरिंदगी: बंधक बनाकर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार... अस्पताल किया गया सील

Mon, 19 Aug 2024 10:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 19 Aug 2024 10:32 AM IST
सार

ठाकुरद्वारा के निजी अस्पताल में नर्स से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सामने आने के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है।  

विज्ञापन
Brutality with nurse in Moradabad: Doctor held hostage in hospital and raped her, accused arrested
नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुरद्वारा के एक निजी अस्पताल में शनिवार की रात डॉक्टर ने नर्स को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। रविवार सुबह घर पहुंची नर्स ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने नर्स के पिता की तहरीर पर डॉक्टर शाहनवाज, नर्स मेहनाज और वार्ड बॉय जुनैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन


पुलिस ने डॉक्टर समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी से पूछताछ की गई है। डिलारी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी ठाकुरद्वारा-काशीपुर रोड स्थित एक अस्पताल में 10 माह से नर्स का काम कर रही है।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब सात बजे उसकी बेटी ड्यूटी करने के लिए अस्पताल गई थी। आरोप है कि अस्पताल में ही तैनात नर्स मेहनाज ने साजिश के तहत बेटी से कहा कि उसे डॉ. शाहनवाज ने अपने कमरे में बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बेटी ने डॉक्टर के पास जाने से मना किया तो वार्ड बॉय जुनैद और मेहनाज उसे जबरदस्ती डॉ. शाहनवाज के अस्पताल के ऊपर बने कमरे में ले गए और कमरा बाहर से बंद कर दिया। रात करीब 12 बजे डॉक्टर ने नर्स को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। साथ ही डॉक्टर ने जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी।

डॉक्टर ने नर्स का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया। रविवार सुबह अस्पताल की मुख्य नर्स आई तो पीड़िता ने उससे शिकायत की तो उसे घर भेज दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने डॉ. शाहनवाज निवासी राजपुर केसरिया, नर्स मेहनाज और वार्ड बॉय जुनैद के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

आरोपी डॉक्टर समेत नर्स व वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने कहा कि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

ठाकुरद्वारा की घटना संवेदनशील है। पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई। तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - सतपाल अंतिल, एसएसपी मुरादाबाद

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
सीएमओ के निर्देश पर रविवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएचसी के अधीक्षक ने डॉक्टर इंतखाब आलम, फार्मासिस्ट कमल सिंह रावत और आशु गुप्ता की टीम को अस्पताल में भेजकर वहां भर्ती मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी ली, जिससे अस्पताल सीज होने पर मरीजों को शिफ्ट किया जा सके।

अस्पताल में करीब नौ मरीज भर्ती मिले। सीओ राजेश कुमार का कहना है कि आरोपी डॉक्टर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डॉक्टर शाहनवाज के पास बीयूएमएस की डिग्री बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed