फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brothers and sisters went to school, did not return even after four days

स्कूल गए भाई-बहन, चार दिन बाद भी नहीं लौटे

Sun, 14 Aug 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 14 Aug 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
Brothers and sisters went to school, did not return even after four days
हादसा - फोटो : demo

विज्ञापन
 सिविल लाइनथाना क्षेत्र के अगवानपुर से भाई लापता हो गए। वह स्कूल जाने को घर से निकले थे। लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। बच्चे के गायब होने से उनके परिवार में हड़कंप मचा है। पिता ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करा दी है। 

  अगवानपुर जीनस पेपर मिल में नौकरी करने वाले रतनेश सक्सेना की 15 वर्षीय बेटी सोनी और 13 वर्षीय बेटा अमित सक्सेना किसान इंटर कालेज अगवानपुर में पढ़ते हैं। दस जुलाई को अन्य दिनों की तरह भाई बहन स्कूल गए थे। लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटे। जबकि अन्य छात्र-छात्राएं घर आ गए थे।
विज्ञापन


रतनेश और उसकी पत्नी ने दूसरे छात्रों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सोनी और अमित आज स्कूल नहीं गए थे। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने दोनोें की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने स्कूल जाकर स्टाफ से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां भी बताया गया कि द स जुलाई को दोनों स्कूल नहीं आए थे। इंस्पेक्टर बीपी बालियान ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बच्चों की तलाश की जा रही है। पता चला कि बच्चे परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed