फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   brother in law raped

देवर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
brother in law raped
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। केस में महिला ने अपनी ननद और ससुर को भी मारपीट का आरोप बनाया है। महिला का आरोप है कि जब उसने अपने देवर की हरकत की शिकायत ननद और ससुर से की तो उन्होंने पीड़ित के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पीड़ित महिला रामपुर जनपद के शाहबाद थानाक्षेत्र के गांव निवासी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह सिविल लाइंस क्षेत्र में अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। 15 अक्तूबर की रात वह बरामदे में सो रही थी, जबकि उसके दोनों बच्चे छत पर सो रहे थे। उस वक्त घर में पति मौजूद नहीं थे। महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी देवर नशे की हालत में पहुंच गया। उसने डरा धमकाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकला। इसके बाद आरोपी अपनी बहन के घर अगवानपुर चला गया था। सुबह पीड़ित महिला भी अगवानपुर अपनी ननद के घर पहुंच गई। यहां महिला ने अपनी ननद और ससुर से शिकायत की। आरोप है कि शिकायत करने पर ननद और ससुर ने भी महिला के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed