{"_id":"62eebbbbc3b1d1210b2dd9cb","slug":"breake-on-increement-insalery-of-sdo-city-news-mbd437065164","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ के वेतन बढ़ोतरी पर एक साल तक रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ के वेतन बढ़ोतरी पर एक साल तक रोक
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक्सईएन के दफ्तर में साथी एसडीओ के साथ मारपीट करने वाले एसडीओ राजवीर कटरिया के वेतन वृद्धि पर एक साल तक रोक लगा दी गई है। एमडी ने जांच कराने के बाद ये कार्रवाई की। साथ ही कहीं संवेदनशील पद पर तैनाती पर भी रोक लगाई गई है।
सीतापुरी बिजलीघर पर तैनात रहे ब्रजेश कुमार ने पीवीवीएनएल के एमडी को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की थी कि अगस्त 2020 में वह मुरादाबाद में एक्सईएन थर्ड के कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान पीतल बस्ती बिजलीघर के एसडीओ राजवीर कटरिया ने उन पर दबाव बनाया कि टीजी टू के खिलाफ चल रही जांच में रिपोर्ट बदल दें। ब्रजेश का कहना है कि उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया तो राजवीर ने उनके साथ मारपीट की। इस मामले की जांच एमडी ने अधीक्षण अभियंता शहर से जांच कराई। लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट से ब्रजेश कुमार संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद ब्रजेश ने दोबारा एमडी को प्रार्थनापत्र देकर किसी दूसरे अधिकारी से जांच कराने की मांग की थी। इस बार एमडी ने अपने कार्यालय में तैनात अधिकारियों से जांच कराई। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए।
एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मुख्य अभियंता को पत्र जारी कर आदेश दिया है कि राजीव कटरिया के वेतन वृद्धि पर एक साल तक रोक लगाई जाए साथ ही उन्हें किसी संवेदनशील पद पर तैनात नहीं किया जाए।