फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brass trader raped the woman working in the firm

पीतल व्यापारी ने फर्म में काम करने वाली महिला से किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Brass trader raped the woman working in the firm
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने एक व्यापारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने कटघर थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि तीन साल पहले पति से उसका तलाक हो गया था, जिस कारण वह बेसहारा हो गई थी। इसी बीच कटघर के जब्बार कालोनी निवासी पीतल व्यापारी ने अपनी फर्म में उसके काम पर रख लिया था। पीड़ित का कहना है कि व्यापारी उसे एक एक-रुपये का हिसाब दे देता था। जिस कारण महिला को उस पर विश्वास हो गया। महिला का आरोप है कि आरोपी की पत्नी जब बाहर जाती थी तो वह उसे अपने घर बुला लेता था। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया था। पीड़िता का कहना कि उसने एक अन्य युवक से निकाह कर लिया था। इसकी जानकारी व्यापारी को हुई तो वह आग बबूला हो गया और उसने फोन पर ही महिला को गालियां दी और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर वह उसके बुलाने पर घर नहीं आएगी तो वीडियो उसके पति को भेज देगा। एक दिन महिला आरोपी के घर से निकल रही थी। इसी दौरान पति ने उसे देख लिया। घर पहुंचकर पति ने उसके साथ मारपीट की, जिसके संबंध में महिला ने पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। महिला ने आरोपी व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी बबलू कुमार ने कटघर थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed