फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Both friends said, we are husband and wife...we will stay together for life.

Moradabad News: बोलीं दोनों सहेलियां, हम पति-पत्नी हैं...जीवन भर साथ रहेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Both friends said, we are husband and wife...we will stay together for life.
भगतपुर (मुरादाबाद)। दोनों सहेलियों को उनके घर वालों ने काफी समझाया। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ीं रहीं। पुलिस के समक्ष भी कहा कि वह पति-पत्नी हैं और हमेशा साथ रहेंगे। उन्हें अब कोई जुदा नहीं कर सकता। भगतपुर पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए। जिसमें युवती ने कहा कि वह बालिग और उसने शादी कर ली। इसके बाद दोनों युवती साथ साथ चली गईं।
विज्ञापन

भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की बुआ रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के गांव में रहती है। बताया जा रहा है करीब एक साल पहले युवती अपनी बुआ के घर गई थी। युवती यहां पांच दिन रुकी थी। इसी दौरान बुआ के घर के सामने रहने वाली युवती से उसकी मुलाकात हो गई थी। दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे। घर लौटने के बाद भी युवती रामपुर की युवती से बातचीत करती थी। परिजनों ने कई बार दोनों को बातचीत करते हुए देखा लेकिन सहेली होने के कारण उन्होंने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। कई बार रामपुर की युवती भगतपुर क्षेत्र में उससे मिलने आई थी। दोनों के बीच नजदीकियां आ गई थी। दोनों ने एक साथ रहने का निर्णय लिया। 31 जनवरी की सुबह युवती अपने घर से निकल गई। उधर, रामपुर के टांडा क्षेत्र की युवती भी अपने घर से निकल गई। दोनों एक साथ मुरादाबाद पहुंच गईं और दोनों ने एक दूसरे की मांग भर दी। 26-26 वर्षीय इन युवतियों के अचानक गायब होने पर परिजन परेशान हो गए। एक युवती की गुमशुदगी भगतपुर और दूसरी युवती की गुमशुदगी टांडा में दर्ज की गई। पुलिस और परिजन दोनों की तलाश में जुटे थे कि इसी बीच रविवार की रात दोनों युवतियां बिलारी थाने पहुंच गईं और उन्होंने अपनी जान काे खतरा बताकर सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने दोनों को रात में वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था। सोमवार को भगतपुर थाने की पुलिस और युवती के परिजन वन स्टॉप सेंटर पहुंच गए और युवती से बात की। परिजनों ने उसे मनाने की कोशिश की लेकिन युवतियां अलग होने को तैयार नहीं हुईं। मंगलवार को पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए। युवती ने बताया कि उन्होंने शादी कर ली है वह बालिग हैं और साथ रहना चाहते हैं। इसके बाद दोनों युवतियां साथ चली गई। इस दौरान दोनों के परिजन भी नहीं आए। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार को भगतपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती के बयान दर्ज कराए गए थे। इसके बाद वह रामपुर की युवती के साथ चली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed