{"_id":"6acaad067cafaf4ae304290a","slug":"body-of-youth-who-drowned-in-chhoti-ramganga-river-found-after-42-hours-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-115854-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छोटी रामगंगा नदी में डूबे युवक का 42 घंटे के बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छोटी रामगंगा नदी में डूबे युवक का 42 घंटे के बाद मिला शव
विज्ञापन
कांठ। मछली पकड़ने के दौरान छोटी रामगंगा नदी में डूबे युवक का शव 42 घंटे के बाद नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा गया।
बिजनौर के कस्बा सहसपुर स्थित मोहल्ला सराय कलां निवासी समीर (20) बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे अपने फुफेरे भाई जुबैर के साथ कांठ थाना क्षेत्र के गांव राजीपुर खद्दर-पाइंदापुर मार्ग स्थित छोटी रामगंगा नदी पुल के पास मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ते वक्त समीर असंतुलित होकर नदी में गिरने से डूब गया था। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीमें उसकी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए ड्रोन की भी मदद ली थी।
एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह, सीओ सुनीता दहिया, तहसीलदार कपिल कुमार आजाद, नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सक्सेना आदि अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए पुलिस और टीम को जरूरी दिशा निर्देश दिए थे। टीमें समीर की नदी में तलाश कर रही थी। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे उसी स्थान पर नदी से समीर का शव बरामद हुआ, जहां वह डूबा था। जिसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं समीर के परिजन पर रिश्तेदार भी आ गए।
विज्ञापन
परिजन पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। समीर की मौत से उसके पिता शाकिर, मां मैहरून समेत सभी परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। समीर अपने सात भाई-बहन में छठे नंबर का था। मूल रूप से वह कांठ के मोहल्ला पट्टीवाला का रहने वाला था, लेकिन कई वर्ष से परिवार के साथ सहसपुर में रह रहा था।