{"_id":"60dd93b59cc2802c3055d510","slug":"bku-protestors-free-up-moondapande-toll-plaza-while-protesting-against-three-farm-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: कृषि कानून के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मूंढापांडे टोल प्लाजा टोल फ्री कराया, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: कृषि कानून के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मूंढापांडे टोल प्लाजा टोल फ्री कराया, जमकर की नारेबाजी
Thu, 01 Jul 2021 03:36 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 01 Jul 2021 03:36 PM IST
सार
मुरादाबाद में कृषि कानून के विरोध में मूंढापांडे टोल प्लाजा पर कई दिनों से धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता गुरुवार को उग्र हो गए। उन्होंने टोल प्लाजा पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी और टोल फ्री करा दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कृषि कानून के विरोध में धरने पर बैठे भाकियू महानगर अध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर करीब एक बजे धरनास्थल से उठकर टोल प्लाजा पर पहुंच गए। उन्होंने अपने हाथों में डंडे लिए हुए थे। उन्होंने टोल पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी और वहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए टोल फ्री करा दिया।
सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाईकमान के निर्देश पर ऐसा किया गया है।
मालूम हो कि दिल्ली में सात महीने से कृषि कानून के विरोध में धरना देने के बावजूद केंद्र सरकार नहीं सुन रही है। वहीं, पुलिस किसानों को समझाने के प्रयास में लगी हुई है।