Madarsa Survey: भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम बोले- सपा सांसद बर्क हो चुके बुजुर्ग, विपक्ष को रास नहीं आ रहा सर्वे
भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम ने मंगलवार को जिला पंचायत परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन जनता और समाज की सेवा के लिए समर्पित है। प्रदर्शनी के चित्रों में यह दर्शाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा कि मदरसों के सर्वे पर विपक्ष के लोग सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। उनको मुस्लिम बच्चों के भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार मदरसों का आधुनिकीकरण करने के लिए सर्वे करा रही है। जांच में सारी कमियां सामने आ जाएंगी।
यह बातें जफर इस्लाम ने मंगलवार को जिला पंचायत परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद कहीं। पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन जनता और समाज की सेवा के लिए समर्पित है। प्रदर्शनी के चित्रों में यह दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि मदरसों का सर्वे मुस्लिम बच्चों के भविष्य से जुड़ा है। जिनके पास मदरसे चलाने का लाइसेंस नहीं है। वे अवैध ढंग से कैसे मदरसा चलाएंगे। सर्वे का असली मकसद कुछ लोगों की समझ में आ गया है। इसीलिए वे विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष के कुछ लोग सर्वे पर राजनीति करने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- चालान कटने पर फूंकी बाइक: हंगामा बढ़ने पर खिसक गए पुलिसकर्मी, युवक का आरोप- 500 रुपये न देने पर की कार्रवाई
सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बारे में पूछने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वे बुजुर्ग हो गए हैं। उनको अब आराम करना चाहिए। रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वहां प्रशासन अपना काम कर रहा है। इस बारे में उनको ज्यादा जानकारी नही है। पूर्व सांसद ने कहा कि एक सवाल वक्फ बोर्ड की जमीन से जुड़ा है। कुछ लोगों ने वक्फ की जमीनों पर घपले किए हैं। जांच में ऐसे लोगों की सच्चाई उजागर होनी चाहिए।