{"_id":"57cd04d54f1c1be11f3172eb","slug":"bjp-s-election-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर बढ़ाओ ताे मिलेगा टिकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर बढ़ाओ ताे मिलेगा टिकट
नगेश शर्मा/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी में इस समय दावेदार धूम मचाए हुए हैं, कोई दिल्ली के चक्कर लगा रहा है तो कोई लखनऊ भाग रहा है। पार्टी ने इस स्थिति को पार्टी के पक्ष में करने के लिए दावेदारों के सामने खुला विकल्प रख दिया है। दावेदारों से कहा जा रहा है, वोटर बढ़ाओ, भाजपा का टिकट पाओ। इस संदेश के मिलते ही दावेदार वोटर बढ़ाने के अभियान में जुट गए हैं। अधिकांश दावेदारों के बायोडाटा पार्टी मुख्यालय पर भेज दिए गए हैं। पार्टी में कद, जातिगत समेत तमाम समीकरणों पर मंथन चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ कद्दावर दावेदारों के नामों पर इस महीने की आखिर तक मुहर लग सकती है।
शहर सीट
शहर सीट पर पिछला चुनाव हार चुके रितेश गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व महामंत्री हरिओम शर्मा, मेयर विनोद अग्रवाल की पुत्रवधू प्रिया अग्रवाल समेत एक दर्जन दावेदार हैं। यह सीट वैश्य प्रत्याशी के लिए तय मानी जा रही है।
देहात सीट
देहात सीट पर जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, दिनेश ठाकुर, जसवीर सिंह, हर्षभान सिंह बॉबी, केके मिश्रा, संजीव आकांक्षी, चंद्र प्रजापति मजबूती से दावेदारी कर रहे हैं। यह सीट ब्राह्मण अथवा ठाकुर प्रत्याशी के लिए तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
कुंदरकी सीट
कुंदरकी से दो बार चुनाव हार चुके रामवीर सिंह, दिनेश ठाकुर, विजय भान सिंह राना, पूर्व विधायक मेजर जेपी सिंह प्रमुख दावेदार हैं। यह सीट ठाकुर प्रत्याशी के लिए तय मानी जा रही है।
बिलारी सीट
बिलारी सीट पर पिछला चुनाव हार चुके सुरेश सैनी, पूर्व विधायक परमेसर लाल सैनी, सुशील ठाकुर, बाहुबली डीपी यादव के भतीजे जितेंद्र यादव समेत आधा दर्जन प्रमुख दावेदार हैं। इस सीट पर सैनी समाज की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
ठाकुरद्वारा सीट
ठाकुरद्वारा सीट पर सांसद कुंवर सर्वेश कुमार के बेटे कुंवर सुशांत सिंह, पिछला चुनाव हारे राजपाल सिंह, अजय पाल सिंह चौहान प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। इस सीट पर चौहान समाज की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
कांठ सीट
कांठ सीट पर पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे उत्तम पाल, तीन बार निर्दल चुनाव हार चुके अभिनव चौधरी, पूर्व विधायक राजेश सिंह चुन्नू, सुरेंद्र विश्नोई, नवीन चौधरी प्रमुख दावेदार हैं। यह सीट जाट समाज के लिए तय मानी जा रही है।
अभियान प्रभारियों ने संभाली कमान
मुरादाबाद। भाजपा ने मेरठ के पूर्व विधायक अमित अग्रवाल को देहात की पांच सीटों पर वोटर बढ़ाओ अभियान का प्रभारी बनाया है। जबकि रामपुर के सूर्यप्रकाश पाल क्षेत्रीय महामंत्री को शहर सीट का प्रभारी बनाया है। शनिवार को जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कैंप कार्यालय पर बैठक की, जिसमें सभी दावेदारों को बुलाया गया। अमित अग्रवाल ने सभी को समन्वय बनाने की नसीहत देने के साथ पार्टी के वोट बढ़ाओ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।