फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP launched a training campaign to strengthen the organization.

Moradabad News: संगठन को मजबूत बनाने के लिए भाजपा ने चलाया प्रशिक्षण अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
BJP launched a training campaign to strengthen the organization.
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल और विशिष्ट अतिथि महानगर प्रभारी मोहन लाल सैनी रहे।
विज्ञापन


कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने और संगठन को सशक्त करने का माध्यम है। उन्होंने बूथ स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि मोहन लाल सैनी ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और सेवा कार्य ही संगठन की पहचान है। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, सेवा और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed