फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp candidate ghanshyam singh lodhi told

आजम से आज भी हमारे व्यक्तिगत संबंध लेकिन राजनीतिक संबंध तोड़े : घनश्याम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
bjp candidate ghanshyam singh lodhi told
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि सपा नेता आजम खां से आज भी हमारे व्यक्तिगत संबंध हैं लेकिन कुछ मतभेदों के चलते हमने राजनीतिक संबंध तोड़ लिए हैं। अब हम भाजपा में हैं और भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। एक वीडियो में वह यह बात कहते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में उन्होंने कहा कि हमने दो बार लोकसभा का चुनाव लड़ा। वह 1999 और 2009 का चुनाव था लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के साथ वह सपा के साथ गए थे। तब कल्याण सिंह ने उन्हें एमएलसी बनवाया था। इसके बाद भाजपा में रहे और फिर सपा में चले गए लेकिन कुछ समय से सपा नेता आजम से कुछ बातों को लेकर मतभेद हो गए थे। तीन साल तक कोशिश की कि मतभेद दूर हो जाएं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसकी वजह से विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में वापस आ गए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके आजम खां से आज भी व्यक्तिगत संबंध हैं लेकिन राजनीतिक संबंध तोड़ लिए हैं। उन्होंने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जयाप्रदा हमारी पार्टी की बड़ी नेता हैं और कई लोग टिकट मांग रहे थे। हमने भी पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया था। पार्टी ने हम पर भरोसा जताया। नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर कहा कि छोटा सा रामपुर है। नवेद मियां को उनकी पार्टी ने टिकट नहीं दिया। अब उन्हें किसी को तो उपचुनाव में समर्थन देना था। उनकी नजर में सपा प्रत्याशी आसिम राजा के मुकाबले हम बेहतर थे तो हमें समर्थन दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed