फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP candidate confident of victory

Moradabad News: भाजपा प्रत्याशी जीत के प्रति आश्वस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate confident of victory
मूंढापांडे। भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह का कहना है कि वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। जीत का आधार पूर्व विधायक से त्रस्त मुस्लिमों का समर्थन और मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं हैं।
विज्ञापन

भदासना स्थित दयानंद सरस्वती लाॅ काॅलेज में बातचीत के दाैरान भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि उन्होंने मतदान के बाद बूथ प्रभारी, प्रवासी, शक्ति केंद्र प्रभारियों के बाद समर्थकों, एजेंटों से बूथवार फीड बैक लिया है। पार्टी की गणना के बाद उन्होंने जीत का अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पूर्व विधायक रिजवान ने कुंदरकी और मैनाठेर थानों में मुस्लिमों के खिलाफ तमाम केस दर्ज करवाए। इस कारण काफी संख्या में मुस्लिम त्रस्त थे।
विज्ञापन

हिंदू बूथों पर पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक मतदान हुआ है। इसके साथ भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत जीत का इशारा कर रही है। जीत का आंकड़ा 50 हजार तक हो सकता है। मतगणना से पहले ही भाजपा प्रत्याशी को बधाई देने का तांता लग गया है। इस दौरान मुरादाबाद गन्ना समिति में चेयरमैन दुर्गपालसिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष रंजीत ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अशोक, डाॅ. केपी सिंह, भाकियू असली गुट के ब्लाॅक अध्यक्ष सतेंद्र सिंह भदौरिया, गजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------------
सपा ने लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप
चुनाव आयोग से की दोबारा मतदान कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। सपा के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया है कि कुंदरकी विधानसभा चुनाव में जिला प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर काम किया। पूरे क्षेत्र में लोकतंत्र का माखौल उड़ाया गया है। फर्जी मतदान कराने के लिए पूरी योजना के तहत काम किया गया। इसी कारण पार्टी ने चुनाव आयोग से कुंदरकी का चुनाव निरस्त कर फिर मतदान कराने की मांग की है।

सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि कुंदरकी, कुलयाला, डींगरपुर, रतनपुर मिलक, सीमरी, काजीपुरा, चक फाजलपुर, गुरैर, करनपुर गुरेर में मतदाताओं को पुलिस ने चेकिंग के नाम पर डराया। इसी कारण कई मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मतदान कम हुआ। कुछ पीठासीन अधिकारियों की मिलीभगत से भाजपा ने फर्जी मतदान कराया है। पुलिस भाजपा के समर्थकों और कार्यकर्ताओं की टोकाटाकी नहीं कर रही थी।
वहीं सपा के कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा था। प्रशासन की मिलीभगत से भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। इस मामले की जानकारी चुनाव आयोग को दी गई है। न्याय नहीं मिलने पर सपा के नेता कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। प्रशासन ने काफी ज्यादती की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गड़बड़ियों को उजागर करते हुए इस मामले में राष्ट्रीय स्तर पर आवाज बुलंद की है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने दोबारा मतदान के लिए चुनाव आयोग से अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed