फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bilari election result today

ईवीएम आज सुनाएंगी फैसला, कौन बनेगा बिलारी का विधायक

Thu, 19 May 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Thu, 19 May 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
bilari election result today
चुनाव
ईवीएम आज सुनाएंगी फैसला, कौन बनेगा बिलारी का विधायक
विज्ञापन

बस कुछ और घंटों की बात है। ये साफ हो जाएगा कि फहीम अपने पिता की सीट बचा पाते हैं या फिर भाजपा को बिलारी विधानसभा सीट पर खाता खोलने में कामयाबी मिलती है। प्रचार से लेकर वोटिंग तक दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही है। चुनाव का नतीजा दोनों दलों के कई दिग्गज नेताओं की वोटरों के बीच हैसियत को बेनकाब करेगा। सपा सीट बचाने के लिए जूझ रही थी तो भाजपा इस सीट को जीतकर 2017 का रूझान सैंपल बनाना चाहती थी।

लिहाजा नतीजों पर प्रत्याशियों के साथ ही दोनों दलों के बड़े नेताओं की भी नजरें टिकी हैं। बिलारी से सपा के विधायक रहे हाजी मोहम्मद इरफान की 10 मार्च को बदायूं में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे वक्त वह कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के बेटे के विवाह समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। हाजी इरफान की मौत के बाद बिलारी विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी। जिस पर 16 मई को उपचुनाव में वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन


चुनाव में भाजपा की ओर से सुरेश सैनी मैदान में थे जबकि सपा ने मरहूम विधायक के बेटे मोहम्मद फहीम को मैदान में उतारा था। दोनों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों के साथ ही दोनों दलों के कुछ बड़े नेताओं के बीच भी इस चुनाव में शक्ति परीक्षण हुआ है। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान तीन दिन तक बिलारी क्षेत्र में कैंप किए रहे तो सपा की ओर से मोहम्मद आजम खां ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। गुरुवार को सुबह दस बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी कि फहीम अपने पिता की सीट बचा पाते हैं या फिर भाजपा नवसृजित बिलारी विधानसभा सीट पर अपना खाता खोल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed