{"_id":"574d1b984f1c1b7d28109fea","slug":"bike-touch-mlas-car-detention","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की गाड़ी से टच हुई बाइक, पहुंचे हवालात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की गाड़ी से टच हुई बाइक, पहुंचे हवालात
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 31 May 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान की गाड़ी में बाइक टच होने के बाद पुलिस ने दो युवकों को मौके से पकड़ लिया। विधायक के आदेश पर पुलिस दोनों युवकों को पकड़ ले गई और हवालात में डाल दिया। हालांकि मौके पर ही दोनों युवकों ने विधायक से हाथ जोड़कर माफी मांगी लेकिन विधायक का दिल नहीं पसीजा। वाकया सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे कंपनी बाग स्थित प्रेस क्लब के सामने का है। पत्रकारिता दिवस के मौके पर प्रेस क्लब में कार्यक्रम चल रहा था। डीआईजी ओंकार सिंह भी इसमें मौजूद थे।
इसी दौरान प्रेस क्लब के सामने से कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान की स्कार्पियो कार निकली। स्कार्पियो के पीछे एक बाइक पर दो युवक आ रहे थे जिसकी स्पीड तेज थी। स्कार्पियो कुछ धीमी हुई तो बाइक पीछे से उसमें टच हो गई। इस पर अंदर बैठे विधायक गुस्से से आगबबूला हो गए और पुलिस बुलाकर दोनों युवकों को पकड़वा दिया।