फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhakiyu Apolitical raised the demand for cut-free electricity

Moradabad News: भाकियू अराजनैतिक ने कटौती मुक्त बिजली की मांग उठाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Apolitical raised the demand for cut-free electricity
कांठ। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति की मांग की। साथ ही छह जून तक मांगों को पूरा कराकर समस्याओं को दूर कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांठ पहुंचे। यहां किसानों ने बिजली कटौती को लेकर नाराजगी जताई। कहा कि कृषि फीडरों से नियमित रूप से बिजली नहीं मिल रही है। अघोषित कटौती की जा रही है। नहरों में पानी भी नहीं है। जिससे खेतों में खड़ी फसलें सूख रही हैं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति कराने, बकाया गन्ना भुगतान किए जाने, किसानों को भरपूर मात्रा में खाद मुहैया कराने, नहरों में पानी की आपूर्ति कराने, किसानों के बच्चों को पढ़ने के लिए एनसीआरटी किताबें उपलब्ध कराने, प्राइवेट स्कूलों की किताब नीति पर अंकुश लगाने, अभिभावकों से किताबों के नाम से की जा रही वसूली को रोकने आदि की मांगों करते हुए एसडीएम संत दास पंवार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने मांग की कि छह जून तक समस्याओं का समाधान कराया जाए और बिजली, गन्ना, चीनी मिल, कृषि, शिक्षा, पशु चिकित्सा, नहर आदि विभागों के अधिकारियों से वार्ता कराकर मांगों को पूरा कराया जाए। अन्यथा संगठन आंदोलन करेगा। इस अवसर पर ऋषिपाल सिंह, दिनेश कुमार, समरपाल सिंह, रतेंद्र कुमार, जोगेंद्र सिंह, रोहित कुमार, कुशपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, सोमंत सिंह व नरेंद्र पाल सिंह आदि रहे। संवाद
--फोटो सं. 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed