{"_id":"67afac91b89466a7a8024a10","slug":"beer-and-english-liquor-will-be-available-at-105-shops-in-the-district-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-583458-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जिले की 105 दुकानों पर साथ मिलेगी बीयर और अंग्रेजी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जिले की 105 दुकानों पर साथ मिलेगी बीयर और अंग्रेजी शराब
विज्ञापन
मुरादाबाद। नई शराब नीति के तहत जल्द ही जनपद में एक ही दुकान से बीयर और अंग्रेजी शराब मिलने लगेगी। इसके लिए 105 दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से होगा। इसके कारण जिले में बीयर की 32 दुकानें बंद हो जाएंगी। इसके अलावा देसी शराब की 153, भांग की सात दुकानें और एक मॉडल शॉप का भी ई-लाॅटरी के जरिये ही आवंटन होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुक्रवार से शुरू हो गए। 17 फरवरी से फीस जमा की जाएगी।
जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र पाल ने बताया कि जनपद में अभी देसी शराब, अंग्रेजी शराब, बीयर, भांग की 293 दुकानें हैं, जबकि एक मॉडल शॉप है।
हालांकि, नई शराब नीति के तहत दुकानों की संख्या घट जाएगी। उन्होंने बताया कि नए सत्र में देसी शराब की 153, बीयर और अंग्रेजी शराब की 105 कंपोजिट दुकानें रहेंगी। लोग बीयर और अंग्रेजी शराब एक ही दुकान से खरीद सकेंगे।
उन्होंने बताया दुकानों के आवंटन के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन कराने पर दुकानों की लिस्ट मिल रही है। 17 से 27 फरवरी तक फीस जमा की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि छह मार्च को सभी के सामने लॉटरी होगी। 11 मार्च को रुपये जमा किए जाएंगे। एक अप्रैल से नई शराब नीति के तहत दुकानों से शराब मिलेगी।