{"_id":"57c27d8e4f1c1baf1cd4ff39","slug":"barkat-gang-did-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरकत गैंग ने डाली थी मूंढापांडे थाने के पीछे डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरकत गैंग ने डाली थी मूंढापांडे थाने के पीछे डकैती
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूंढापांडे पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बरकत गैंग के चार लुटेरों को गिरफ्तार कर दस वारदातों का खुलासा किया है। मूंढापांडे थाने के पीछे एक मकान में इसी गिरोह ने डकैती डाली थी। पुलिस ने इनके कब्जे से सोने चांदी के जेवर, मोबाइल और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों के नाम बरकत पुत्र शमशुद्दीन निवासी सक्टूनगला थाना मूंढापांडे, सद्दाम पुत्र शराफत निवासी भोजपुर, मोबीन पुत्र असगर निवासी ग्वालाखेड़ा थाना बिलारी और रहीम अहमद उर्फ सूखा पुत्र इकबाल निवासी सक्टू नगला थाना मूंढापांडे हैं। सभी लुटेरे बरकत गैंग के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पिछले दिनों लूट, चोरी और डकैती की वारदातें हुई थीं। इन घटनाओं के खुलासे के लिए भगतपुर और भोजपुर की टीमें लगाई थीं।
शुक्रवार की रात मूंढापांडे एसओ प्रेमपाल सिंह ने टीम के साथ चारों लुटेरों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ लिया। पूछताछ करने पर बदमाशों ने कबूला है कि 9 अगस्त की रात थाने के पीछे उन लोगों ने ही वारदात की थी। रझेड़ा पुल पर नव दंपति से लूट और अहमद नगर में एक घर में कूमल लगाकर चोरी भी की थी। भोजपुर क्षेत्र के वाणीपुर, सीडलऊ और देवीपुरा में घटना की थी। जबकि कटघर से एक कार से म्यूजिक सिस्टम और कल्याणपुर में चोरी की थी। भगतपुर के जाहिदपुर सीकमपुर में चोरी और ठाकुरद्वारा के बहेड़ी में डकैती की वारदात की थी।