फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sanjeev Balyan says party will add those who did not give to BJP

वोट नहीं देने वालों को पार्टी से जोड़ेंगी भाजपाः संजीव बालियान

Sun, 07 Jul 2019 05:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2019 05:16 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Balyan says party will add those who did not give to BJP
भाजपा नेता संजीव बालियान - फोटो : Social Media

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर शनिवार को मुरादाबाद मंडल में भाजपा के सर्व सदस्यता अभियान की शुरूआत की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 11 करोड़ सदस्यों वाली भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव में रिकार्ड जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा के काम को पसंद करते हैं, लेकिन वोट नहीं देते हैं। पार्टी देशभर में ऐसे ही लोगों तक पहुंचेगी और 20 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगी।

विज्ञापन


पंचायत भवन में केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अभियान का श्रीगणेश किया। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मंडल में भाजपा सीटें नहीं जीत पाई। जातिगत और धार्मिक समीकरण भाजपा के पक्ष में नहीं थे। इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को मंडल में अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के काम को पसंद करने एवं वोट नहीं देने वालों का विगत डेढ़ महीने में विचारों में परिवर्तन आया है। पार्टी कार्यकर्ता गांव गांव और घर घर जाकर ऐसे लोगों तक पहुंचेंगे और पार्टी से जोड़ेंगे। संजीव बालियान ने कहा कि पुराने सदस्यों का नवीनीकरण कराने के साथ नए सदस्यों के साथ देशभर में 20 करोड़ का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। समय-समय पर पार्टी के नेता अभियान की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मंडल में गठबंधन के चलते भाजपा को सीटें नहीं मिली। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि अभियान दस अगस्त तक चलेगा। इसमें सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सक्रिय भूमिका निभाएंगे। सदस्यता बूथ, कैंप और व्यक्तिगत स्तर पर होगी। अभियान जिले से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य फार्म मिलेगा। वरिष्ठ पदाधिकारी सेक्टरों पर विस्तारक बनाएंगे।


इस दौरान दर्जा मंत्री गोपाल अंजान, पश्चिम मंत्री देवराज राज सिंह, मेयर विनोद अग्रवाल, विधायक रितेश गुप्ता, राजेश चुन्नू, जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, गिरीश वर्मा, राहुल शर्मा, राजीव गुप्ता, सुरेश सैनी और आकाश पाल समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा और संचालन महानगर महामंत्री गिरीश वर्मा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed