फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam Khan Targets BJP Government in by elction Rally

सीएम योगी को आजम की चुनौती, ढाई हजार करोड़ का एलान करके जाइए

Wed, 16 Oct 2019 06:17 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 16 Oct 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan Targets BJP Government in by elction Rally
सपा सांसद आजम खां - फोटो : अमर उजाला

सपा सांसद आजम खां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी है कि वह 18 अक्तूबर को रामपुर के अजीतपुर के लिए ढाई हजार करोड़ रुपये का एलान करें। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री साहब आप शुक्रवार को तशरीफ लाने वाले हैं, इस इलाके में मैं छोटा सा एमएलए अपनी सरकार में ढाई सौ करोड़ लगा चुका हूं, आप ढाई हजार करोड़ का एलान करके जाइए, तब होगी बात।"

विज्ञापन


आजम खां मंगलवार की रात अजीतपुर में सपा प्रत्याशी डॉ. तजीन फात्मा के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा में आजम अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए और अपने कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री को भी चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री का रामपुर दौरा है और 18 अक्तूबर को अजीतपुर में कार्यक्रम है। मैं आपसे हिंदुस्तान की बात नहीं कर रहा हूं, न ही यूपी की और न रामपुर की। आओ अजीतपुर की बात कर लो। 
विज्ञापन


ढाई बरस हो गए इस इलाके में ढाई कौड़ी भी नहीं लगी है। अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैं चोर, मैं डाकू ,मेरी बीवी डाकू, मेरे बेटे डाकू, सात वक्त की नमाज पढ़ने वाली मेरी बहन को नमाज पढ़ते हुए पुलिस घसीटते हुए थाने ले गई वह डाकू। मेरी मरी हुई मां वह मुजरिम। यह है इंसाफ, पौने चार बीघा जमीन का। जुल्म की कोई इंतहा भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed