{"_id":"573726834f1c1b360791a05a","slug":"azam-khan-make-communal-disturbance-in-state-baliyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक दंगों के जनक हैं आजम: डा. बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप्रदायिक दंगों के जनक हैं आजम: डा. बालियान
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sat, 14 May 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
संजीव बालियान
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
बिलारी उपचुनाव में प्रचार को पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के निशाने पर नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां रहे। चुनावी जनसभाओं में डा. बालियान ने आजम खां को दंगों का जनक बताते हुए कहा कि यदि सपा की गुंडागर्दी से छुटकारा चाहिए तो भाजपा को वोट देकर भाजपा प्रत्याशी को जिताएं।
उन्होंने कहा कि यदि अब भी नहीं संभले तो इतिहास माफ नहीं करेगा। बिलारी विधानसभा क्षेत्र के जाट बाहुल्य वाले टांडा, अमरपुर, अभनपुर, नरौली आदि गांवों में डा. संजीव बालियान ने तूफानी दौरा किया। उन्होंने गांव - गांव जाकर नुक्कड़ सभाएं और बैठकें कीं।
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री बोले कि आजम खां सांप्रदायिक दंगाें के जनक हैं। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे का जवाब प्रदेश की जनता वोट की ताकत से देगी और बिलारी विधानसभा क्षेत्र की जनता को मौजूदा उपचुनाव में मतदान के जरिए प्रदेश की सपा सरकार और उसके मंत्री आजम खां को सबक सिखाने का सुनहरा मौका मिला है।
विज्ञापन
उन्हाेंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता विकास और ईमानदार सरकार चाहती है तब सपा को जड़ से उखाड़ फेंकना जरूरी है। बैठक की अध्यक्षता चौधरी जबर सिंह और संचालन अजयवीर सिंह ने किया।