Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   azam khan condoles yogi adityanath mother savitr devi death

'यह बड़ा सदमा, अल्लाह उन्हें सब्र दे': सीएम योगी की मां के निधन पर आजम खां का बयान, बोले- मां सी दौलत कहां?

Fri, 20 Nov 2026 09:25 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 20 Nov 2026 09:25 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे बड़ा सदमा बताते हुए कहा कि मां जैसी दौलत किसी के पास नहीं होती। इस बीच जेल से रिहाई के बाद आजम खां पहली बार जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे और अपने मोहल्ले की मस्जिद में जुमे की नमाज भी अदा की।

विज्ञापन
azam khan condoles yogi adityanath mother savitr devi death
सीएम योगी की मां के निधन पर आजम खां का बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने दुख जताया। मुरादाबाद पहुंचने आजम से जब मीडिया ने सीएम योगी की मां के निधन पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह बड़ा सदमा है। अल्लाह ताला उन्हें सब्र अता फरमाए। बड़ा नुकसान है। मां जैसी दौलत कहां किसी के पास होती है। 

विज्ञापन


Trending Videos

ऋषिकेश में होता अंतिम संस्कार
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक है। जानकारी के अनुसार, कल शनिवार को ऋषिकेश में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। खबर मिलते ही सीएम योगी पैतृक गांव पहुंच गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी के पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनके सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वह गोरखपुर से लखनऊ के रास्ते सीधे उत्तराखंड अपने पैतृतक आवास के लिए रवाना हो गए हैं। जहां अपनी मां के अंतिम दर्शन करेंगे। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ऋषिकेश में किया जाएगा। 

विज्ञापन

रिहाई के बाद पहली बार जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे आजम खां
एक साल बाद जेल से बाहर आए सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने गुरुवार देर रात पहली बार जौहर यूनिवर्सिटी का दौरा किया। यहां पहुंचकर उन्होंने विश्वविद्यालय के स्टाफ से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इसके बाद परिसर में मौजूद समर्थकों के बीच पहुंचे और उनसे बातचीत की। काफी देर तक मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा। जेल से रिहाई के बाद आजम खां का यह विश्वविद्यालय का पहला दौरा था।

स्टाफ के साथ बिताया समय
आजम खां का जौहर यूनिवर्सिटी से पुराना जुड़ाव रहा है। जेल से बाहर आने के बाद उनका यहां पहुंचना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। देर रात विश्वविद्यालय पहुंचने पर उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ के साथ समय बिताया। कर्मचारियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और विश्वविद्यालय से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद आजम खां समर्थकों के बीच पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने उनसे मुलाकात की और बातचीत की। करीब एक साल बाद जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचकर उन्होंने अपने पुराने संस्थान से जुड़े लोगों से मुलाकात की।

मोहल्ले की मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने पहुंचे आजम खां, समर्थकों ने गले लगकर दी मुबारकबाद
करीब एक साल बाद जेल से बाहर आए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने पहली बार अपने मोहल्ले की मस्जिद में नमाज अदा की। आजम खां अपने आवास से निकलकर मस्जिद पहुंचे और नमाज पढ़ने के बाद वापस घर लौट गए। इस दौरान उनसे मिलने के लिए समर्थकों की भीड़ जुटी रही। नमाज के बाद समर्थकों ने आजम खां को गले लगाया और जेल से बाहर आने पर मुबारकबाद दी। इस दौरान समर्थकों ने इस दिन को ईद जैसा बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed