{"_id":"6058d7628ebc3e591f49559c","slug":"azam-khan-and-abdullah-apply-for-bail-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खान और अब्दुल्ला ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई जमानत की अर्जी, हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खान और अब्दुल्ला ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई जमानत की अर्जी, हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है याचिका
Mon, 22 Mar 2021 11:14 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सांसद आजम खां और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम ने पासपोर्ट और पैनकार्ड के मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई है। इस मामले में दोनों की जमानत की अर्जी हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है। अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड के मुकदमे में आजम खां और अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं, जबकि दो पासपोर्ट के मुकदमे में अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं।
अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड होने के मामले में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने 2019 में अब्दुल्ला आजम और आजम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस मुकदमे में विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी। पैन कार्ड के मुकदमे में आजम खां और अब्दुल्ला आजम की जमानत की अर्जी हाईकोर्ट ने 26 नवंबर 2020 को खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
इस मामले में अब जमानत के लिए आजम खां और अब्दुल्ला आजम की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई गई है। अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट होने के आरोप में भी मुकदमा सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में भी उनकी जमानत की अर्जी हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है। अब्दुल्ला ने इस मामले में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है।