{"_id":"660b205772594f76aa04a0a7","slug":"atul-injured-in-the-accident-is-discharged-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-373982-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हादसे में घायल अतुल डिस्चार्ज और मानवी का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हादसे में घायल अतुल डिस्चार्ज और मानवी का चल रहा इलाज
विज्ञापन
मुरादाबाद। रविवार सुबह करीब पांच बजे कांठ क्षेत्र में हुए हादसे में घायल देहरादून निवासी अतुल रस्तोगी और उनकी बुआ की बेटी मानवी रस्तोगी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अतुल को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि युवती की हालत अब भी गंभीर बनी है।
इस हादसे में अतुल रस्तोगी की मां आरती रस्तोगी, बहन अंशिका रस्तोगी, बुआ संगीता रस्तोगी और फुफेरा भाई यश रस्तोगी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि अतुल रस्तोगी और मानवी रस्तोगी घायल हो गई थी। दोनों को वाहन से निकालकर कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अतुल को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि मानवी का इलाज चल रहा है। सोमवार को एसडीएम कांठ विनय कुमार सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना है। परिवार के लोगों से बातचीत की। मानवी की हालत में अभी कोई सुधार नहीं हो पाया है।