फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempt to kill a woman by setting her on fire using a gas cylinder.

Moradabad News: महिला को गैस सिलिंडर से आग लगाकर मारने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill a woman by setting her on fire using a gas cylinder.
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के प्रीतम नगर निवासी एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और कमरे में बंद कर गैस सिलिंडर से आग लगाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि 14 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे तंग करना शुरू कर दिया था। चार बेटियां हो गई थीं। ससुरालियों का अत्याचार और बढ़ गया। पीड़िता का दावा है कि तीन सितंबर की सुबह पति और ससुरालियों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा और गैस सिलिंडर से आग लगाकर मारने की कोशिश की। पीड़िता कहना है कि उसकी मां के शोर मचाने पर लोग आ गए। इसके बाद उसकी जान बच सकी। एसएसपी सतपाल अंतिल ने मझोला थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed