फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Assembly in-charge will keep an eye on the ticket claimants

टिकट के दावेदारों पर नजर रखेंगे विधानसभा प्रभारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Assembly in-charge will keep an eye on the ticket claimants
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। टिकट के दावेदारों की पार्टी में भागीदारी नजर रखने के लिए कांग्रेस हर विधानसभा में प्रभारी तैनात करेगी। जो टिकट के दावेदारों के संगठन की मजबूती के लिए किए गए एक्टिविटी पर नजर रखेंगे। इनकी रिपोर्ट दावेदारों का भविष्य तय करेगी।
विज्ञापन

यूपी की राजनीति में हाशिये पर पहुंच चुकी कांग्रेस के लिए अपना खोया जनाधार वापस पाना चुनौती बनी हुई है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट के दावेदारों को लखनऊ बुलाया गया था। जहां प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने टिकट के दावेदारों का साक्षात्कार किया। पार्टी इन दावेदारों पर नजर रखने के लिए हर विधानसभा में प्रभारी तैनात करेगी। प्रभारी प्रदेश या राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी होंगे।
विज्ञापन

इनका काम टिकट के दावेदारों की पार्टी में भागीदारी और संगठन की मजबूती के लिए किए गए कार्यों पर नजर रखना होगा। महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने बताया कि जल्द ही हर विधानसभा में प्रभारियों की तैनाती होगी। ताकि टिकट के दावेदारों की एक्टिविटी पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed