फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ASI will take samples today for carbon dating of ancient Shiva temple and well in Sambhal

Sambhal Mandir News: प्राचीन शिव मंदिर और कुएं की कार्बन डेटिंग के लिए आज नमूने लेगी ASI, डीएम ने लिखा था पत्र

Thu, 19 Dec 2024 10:04 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Dec 2024 10:04 AM IST
सार

टीम को बुधवार तक संभल पहुंचना था लेकिन किसी कारण वह टीम नहीं आ सकी। बृहस्पतिवार को टीम पहुंचेगी। इसके बाद कार्बन डेटिंग के लिए नमूने लिए जाएंगे।

विज्ञापन
ASI will take samples today for carbon dating of ancient Shiva temple and well in Sambhal
प्रचीन शिव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राचीन शिव मंदिर और उसके परिसर में मिले कुएं की कार्बन डेटिंग के लिए नमूने लेने भारतीय पुरातत्व विभाग की टीम बृहस्पतिवार को संभल पहुंचेगी। बुधवार को टीम को संभल पहुंचना था लेकिन किसी कारणवश नहीं पहुंची। यह जानकारी ईओ पालिका मणिभूषण तिवारी ने दी। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने शनिवार को मंदिर और कुआं मिलने के बाद इसका कार्बन डेटिंग के लिए भारतीय पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा था। ईओ पालिका मणिभूषण तिवारी ने बताया कि खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर और कुएं की कार्बन डेटिंग की जानी है। टीम को बुधवार तक संभल पहुंचना था लेकिन किसी कारण वह टीम नहीं आ सकी। बृहस्पतिवार को टीम पहुंचेगी। इसके बाद कार्बन डेटिंग के लिए नमूने लिए जाएंगे। मालूम हो यह प्राचीन मंदिर 200 वर्ष या उससे पहले का माना जा रहा है। इसी क्रम में कार्बन डेटिंग कराई जा रही है।

विज्ञापन

राधा कृष्ण मंदिर के परिसर में भी मिला बंद कुआं
मंगलवार को सरायतरीन के मोहल्ला कछवायन में स्थित राधा कृष्ण मंदिर का ताला 32 वर्ष बाद खोला गया है। इस मंदिर पर भी ताला 1992 में दंगों के बाद लगा था। अब मंदिर का ताला खोलकर पूजा पाठ शुरू किया गया है। इसी मंदिर के परिसर में एक कुआं मिला है जो काफी गहरा है। इस कुएं को बंद कर दिया गया था। पालिका की ओर से इस कुएं को खोला गया है। आधे हिस्से पर अतिक्रमण है जिसको हटाया जाएगा। इस कुएं का स्लैब तोड़ने के बाद देखा गया तो काफी गहरा बना है। इसमें प्लास्टर भी है। गहराई 40 फीट होने का अनुमान है। हालांकि इसकी अभी गहराई को नापा नहीं गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन राधा कृष्ण और शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़, भजन कीर्तन हो रहे
संभल। वर्षों तक बंद रहे मंदिरों के कपाट खुलने से शहर में इस समय भक्तिमय माहौल बन रहा है। शहर के साथ ही दूरदराज क्षेत्र के लोग भी इन मंदिरों के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। खग्गु सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर 1978 के दंगे के बाद बंद हो गया था और सरायतरीन के मोहल्ला कछवायन स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर 1992 के दंगे के बाद बंद हुआ था। इन दोनों ही मंदिर को ताला लगा दिया था। क्योंकि हिंदू आबादी दंगों के बाद पलायन कर गई थी। अब पुलिस प्रशासन के सहयोग से मंदिर के कपाट खोले गए हैं। इन मंदिरों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह है।

विज्ञापन

बुधवार को दोनों मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी दिखाई दी। पूजा पाठ के बाद दर्शन किए और प्रसाद का वितरण किया। खग्गू सराय शिवमंदिर पर सुबह शाम में आरती की जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। महिलाएं सुबह से शाम तक भजन कीर्तन कर रही हैं। खग्गू सराय में सुरक्षा के लिहाज से मंदिर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सात अतिरिक्त कैमरे बुधवार को लगाए गए। जिससे मंदिर की सुरक्षा बनी रहे। इसके अलावा पुलिस की भी तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed